पत्रकार वार्ता में यात्रा प्रभारी बोले कांग्रेस के झूठ और फरेब को जनता समझ चुकी है

एक विचार Sep 11, 2023

यात्रा को मिल रहा व्यापक जन समर्थन, भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं का प्रतिसाद :- बंशीलाल गुर्जर

खबर नेशन/ Khabar Nation

आलोट। प्रदेश में निकल रही जन आशीर्वाद यात्रा को हर जगह व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। यह केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार की जनहितैषी योजनाओं का प्रतिसाद है । कांग्रेस के झूठ और फरेब को जनता समझ चुकी है । जनता अब कांग्रेस के बहकावे और भ्रम में नही आने वाली। जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं के परिश्रम और हमारे नेतृत्व की लोकप्रियता के बल पर भाजपा विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेंगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उज्जैन संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा के प्रभारी श्री बंशीलाल गुर्जर ने रविवार को रतलाम जिले के आलोट में यात्रा की शुरुआत के पहले पत्रकार वार्ता में कही। श्री बंशीलाल जी के साथ पूर्व विधायक श्री जितेंद्र गेहलोत उपस्थित थे।  

श्री बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रभु श्री राम हमारे आराध्य है, उनके बगैर हमारा जीवन ही नहीं है । हम उनके आश्रित है। देश और प्रदेश का इतना विकास उनकी कृपा के बगैर संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत की संस्कृति को विश्व में अलग पहचान दी है। मोदी जी के नेतृत्व में एक नए भारत का उदय हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उनके गठबंधन के साथी सनातन के  विरोध में बयानबाजी कर घृणित मानसिकता का परिचय दे रहे है। ये गठबंधन नहीं ठगबंधन है जिसकी हकीकत भी जनता के सामने धीरे धीरे जनता के सामने आ रही हैं। अल्प वर्षा से किसानों की फसल में नुकसान की भरपाई के मुद्दे पर श्री गुर्जर बोले कि केंद्र और मध्यप्रदेश की सरकार  किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। सरकार बीमा क्लेम और मुआवजे के लिए भी सर्वे कराएगी । किसी भी किसान का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।

आलोट से शुरू हुई यात्रा, जगह - जगह हो रहा स्वागत

मालवा क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा रविवार को आलोट से रवाना हुई। यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया जा रहा है। यह यात्रा आज महिदपुर विधानसभा से उज्जैन में प्रवेश करेगी । यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेता व महाराष्ट्र के सहप्रभारी श्री जयभानसिंह पवैया, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक बहादुरसिंह चौहान, पूर्व विधायक जितेंद्र गेहलोत मौजूद रहेंगे।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment