लाड़ली बहनों को खुशहाल, सक्षम और स्वावलंबी बनाएगी मध्यप्रदेश सरकार: विष्णुदत्त शर्मा

एक विचार Sep 11, 2023

प्रदेश अध्यक्ष ने किया लाडली बहनों संबंधी घोषणाओं का स्वागत, मुख्यमंत्री का जताया आभार

खबर नेशन/ Khabar Nation

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की सरकार महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में पूरे देश में एक रोल मॉडल बनती जा रही है। पहले लाडली लक्ष्मी योजना और फिर लाडली बहना योजना से समाज और परिवार में बच्चियों, महिलाओं की स्थिति में जो परिवर्तन आ रहे हैं, वो अब स्पष्ट दिखाई देने लगे हैं। ग्वालियर के लाडली बहना सम्मेलन में मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश की 1.31 करोड़ लाडली बहनों के लिए जो घोषणाएं की हैं, वो उन्हें खुशहाल, सक्षम और स्वाबलंबी बनाएंगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने लाडली बहनों के लिए मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई नई घोषणाओं का स्वागत करते हुए कही। श्री शर्मा ने लाडली बहनों के खातों में 1269 करोड़ की एक और किस्त डालने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।

प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश के तीन टोल टैक्स नाकों के संचालन की जिम्मेदारी बहनों को देने संबंधी मुख्यमंत्री की घोषणा को एक क्रांतिकारी कदम बताया है। उन्होंने कहा कि इन नाकों पर हुए कलेक्शन की राशि का 30 प्रतिशत नाके का संचालन कर रही बहनों को मिलेगा। इससे न सिर्फ उन्हें आर्थिक लाभ होगा, बल्कि उनके मन में सक्षम होने का भाव भी जागृत करेगा। श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने लाडली बहनों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने तथा उनके एक किलोवाट तक के बिजली के बिल 100 रुपये करने की घोषणाएं भी की हैं। इन दोनों ही घोषणाओं से परिवार पर पड़ने वाले आर्थिक भार में कमी आएगी और बहनों के जीवन में खुशहाली बढ़ेगी।

श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के गरीबों के जीवन स्तर को उठाने के संकल्प की पूर्ति में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की सरकार भी समान रूप से सहभागिता कर रही है। इसी का परिणाम है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में मध्यप्रदेश अव्वल रहा है। अब मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने इस योजना में लाडली बहनों को भी शामिल करने की घोषणा की है। इसके अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना में जिन गरीब बहनों के नाम छूट गए हैं, उनसे आवेदन लेकर लाडली बहना आवास योजना में उन्हें पक्के पकान दिए जाएंगे। श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का यह कदम प्रदेश की लाखों लाडली बहनों को भविष्य की चिंता तथा अनिश्चितता से मुक्ति दिलाएगा तथा उनके जीवन स्तर को भी उठाएगा।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment