कांग्रेस ने परिवारवाद दिया, भाजपा ने देश को सम्मान : डॉ. कठेरिया

एक विचार Jun 18, 2023

प्रदेश सह प्रभारी ने राजगढ़ -खिलचीपुर के ब्यावराकला में आमसभा को किया संबोधित
 

खबर नेशन/ Khabar Nation

राजगढ। कांग्रेस पार्टी ने वंशवाद, परिवारवाद पर चलते हुए देश में भ्रष्टाचार फैलाया। कांग्रेस पार्टी की यही रीति- नीति उसक पतन का कारण बना हैं. जबकि भारतीय जनता पार्टी ने वैश्विक पटल पर देश का मान सम्मान बढ़ाया है। देश का मान सम्मान ऐसी ही बढता रहे इसके लिए भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र और राज्य में सरकार और देश और प्रदेश को कांग्रेस मुक्त बनाना है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी व सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष संपर्क अभियान के तहत खिलचीपुर विधानसभा के व्यावराकलां में लोकसभा स्तरीय आमसभा को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर कलस्टर प्रभारी श्री सुरेश आर्य, जिला प्रभारी श्री सुरेन्द्र शर्मा, जिलाध्यक्ष श्री ज्ञान सिंह गुर्जर, विधायक श्री कुंवर कोठार, पूर्व विधायक श्री रघुनंदन शर्मा, श्री अमर सिंह यादव, पं हरिचरण तिवारी, श्री हजारीलाल दांगी, श्री पूरणसिंह पंवार मंचासीन थे।
श्री रामशंकर कठेरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने ऐतिहासिक काम किए हैं, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था। कश्मीर से धारा 370 का हटना, राम मंदिर बनना और मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से मुक्ति देने का काम केन्द्र सरकार ने किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपने जीवन का हर पल देश को समर्पित कर दिया है। वे लगातार 9 वर्षों से दिन रात एक कर देश की सेवा में जुटे है। डॉ. कठेरिया ने कहा कि आज का भारत विरासत के साथ विकास करने वाला भारत है। यह नया भारत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सपनों का भारत है। बीते 9 वर्षों में जो काम हुए है, ऐसे ऐतिहासिक कार्य और भी बाकी है। उनको पूरा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी को पुनः सत्ता में आना जरूरी है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होने के कारण योजनाओं का सही क्रियान्वयन हो रहा है और पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।
जनता का विश्वास सिर्फ भाजपा पर
डॉ. कठेरिया ने कहा कि बीते 9 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सरकार को गांव, गरीब, किसान तक पहुंचाया है। गरीबों और वंचितों की सेवा की है। इन 9 वर्षों में लगभग 48 करोड जनधन खाते खुले है। वहीं उज्जवला योजना के तहत 9.5 करोड़ गैस कनेक्शन वितरित किए गए है। देश में 11 करोड से अधिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। वहीं 10 करोड से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने 3 करोड गरीब परिवारों को पक्का मकान दिया, वहीं लगभग 12.5 करोड घरों में आज नल से जल पहुंचाया जा रहा है। डॉ. कठेरिया ने कहा कि एक समय था जब देश का गरीब स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित रहता था आज 55 करोड से अधिक लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत निशुल्क स्वास्थ्य सेवा मिल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार हर गरीब तक पहुंच रही है।
प्रदेश सह प्रभारी ने किए शक्तिपीठ भैंसवा माताजी के दर्शन
पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी व सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया रविवार को राजगढ़ जिले के  सारंगपुर स्थित भैंसवा माताजी शक्तिपीठ पहुंचे। उन्होंने पूजन अर्चन कर मंदिर के विकास कार्यो का अवलोकन किया। जिसके पश्चात डॉ. कठेरिया खिलचीपुर के ग्राम ब्यावराकला में आयोजित आमसभा और सारंगपुर के अग्रवाल मैरिज गार्डन पचोर में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में शामिल हुए।

लिखें और कमाएं

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment