भारतीय मजदूर संघ और राज्य कर्मचारी संघ ने लगाया बाढ़ राहत शिविर

एक विचार Sep 01, 2020

ग्रामीणों को वितरण किया स्वल्पाहार
Khabar Nation / खबर नेशन
अमित सोनी
रायसेन,
 जिले भर में अधिक वर्षा होने के कारण कई गांव इसकी  चपेट में आ चुके हैं और कई ग्रामीणों को इसका  खामियाजा भी भुगतना पड़ रहा है। लगातार  हुई बारिश से  कई गांव पूरी तरह डूब गए हैं। वहीं जिला प्रशासन द्वारा बचाव राहत शिविर के कार्य किए जा रहे हैं।इसी के चलते आज भारतीय मजदूर संघ और राज्य कर्मचारी संघ ने भी बाढ़ राहत शिविर लगाकर ग्रामीणों को स्वल्पाहार  वितरण  किया। बता दें कि जिले मे नर्मदा तटीय क्षेत्र के बचाव कर लोगो को राहत शिविरो मे रखा गया है। जहां भारतीय मजदूर संघ और मप्र राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियो ने उनका सहयोग किया साथ ही जिलाध्यक्ष किशोर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में जिला एवं तहसील शाखा बरेली के पदाधिकारियों ने शासकीय कन्या शाला बरेली एवं बालक हायर सेकेंडरी विद्यालय बरेली में बाढ़ राहत शिवरों में पहुंचकर वहां रह रहे बाढ़ पीड़ितों को कोरोना बचाव के साधनों, मास्क सेनेटाईजर का उपयोग करते हुए स्वल्पाहार वितरण किया। सहयोग करने वालों में जिलाध्यक्ष किशोर सिंह ठाकुर, जिला प्रचार मंत्री बाल मुकुन्द शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य कमलेश प्रसाद पाराशर, तहसील अध्यक्ष लोकम सिंह रघुवंशी एवं कोषाध्यक्ष कालूराम मेहरा आदि कर्मचारी मौजूद थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment