सभी कार्यकर्ता महासमर के लिए तैयार हो जाएं - सुमित पचौरी

एक विचार Sep 21, 2023

भोपाल में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता महाकुंभ की तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्ष ने दो विधानसभाओं की बैठक ली

खबर नेशन/ Khabar Nation

राजगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री श्री जीपीएस राठौर एवं जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी ने बुधवार को दक्षिण पश्चिम एवं उत्तर विधानसभा की बैठक को संबोधित किया।
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री श्री जीपीएस राठौर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिशन 2023 और 2024 के महासमर के लिए अपनी कमर कसकर तैयार रहे। प्रत्येक बूथ पर कमल का फूल खिले, इसी मनोभाव को ध्यान में रखकर हमें कार्य करना है। यह चुनाव देश की दिशा और दशा को आगे बढाने के लिए है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी 25 सितंबर को भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता महाकुंभ से चुनाव का शंखनाद करेंगे। इसलिए प्रत्येक विधानसभा से अपेक्षित कार्यकर्ता इस महाकुंभ में शामिल हो इसकी चिंता करनी है।
श्री सुमित पचौरी कहा कि 25 सितंबर को भोपाल में होने वाले कार्यकर्ता महाकुंभ में देश के यशस्वी और विश्व में भारत का मान सम्मान बढाने वाले प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का मार्गदर्शन हम सभी को मिलेगा। हाल ही में संपन्न हुए जी-20 सम्मेलन की सफलता और नवीन संसद में महिला आरक्षण बिल पास होने पर उनका नागरिक अभिनंदन और सम्मान होगा। बूथ समिति में शामिल हर कार्यकर्ता की भागीदारी भी हो, ऐसे प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि यह कार्यकर्ताओं का महाकुंभ होगा इसलिए कार्यकर्ताओं के पंजीयन की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है।
इस अवसर पर उत्तर विधानसभा के प्रत्याशी श्री आलोक शर्मा, श्री मनोज राठौर, श्री देवेंद्र भार्गव, श्री राकेश कुकरेजा, श्री चेतन भार्गव, श्री रामदयाल प्रजापति, भोपाल विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल, जिला महामंत्री श्री किशन सूर्यवंशी, नगर निगम अध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष श्री शंकर मकोरिया, उत्तर विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता विधानसभावार बैठकों में उपस्थित थे।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment