दो सेनेटरी नेपकिन वेेंडिंग मशीन तथा इंसीनिरेटर का वितरण
स्वच्छ भारत अभियान में SBI की बैरसिया में पहल
भारतीय स्टेट बैंक ने स्वच्छता पखवाडा कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 30 जनवरी 2018 को बैरसिया में स्थित शासकीय सरोजनी नायडू कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को सामाजिक सेवा बैंकिंग के अंतर्गत दो सेनेटरी नेपकिन वेेंडिंग मशीन एवं इंसीनिरेटर का प्रदाय किया। उक्त दोनों सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन की स्थापना विद्यालय एवं छात्रावास में की गयी हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अश्विनी शुक्ला, महाप्रबंधक थे तथा विशिष्ट अतिथि गीता पिल्लई, मंडल विकास अधिकारी, एन के शर्मा, उप महाप्रबंधक सभी भारतीय स्टेट बैंक भी बैरसिया स्कूल के स्टाॅॅफ एवं गणमान्य नागरिकों के साथ उपस्थित थे। विदित हैं कि दिनांक 16 से 31 जनवरी 2018 तक भारतीय स्टेट बैंक में स्वच्छता पखवाडे के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम सम्पन्न किये जा रहे हैं उपरोक्त कार्यक्रम इसकी ही एक कडी हैं।
कार्यक्रम की गरिमामय अध्यक्षता एमपी काॅन भोपाल के प्रबंध संचालक बीबी साहू ने की, अपने उदबोधन में साहू ने इस योजना का विस्तृत विवरण प्रदान किया एवं शुक्ला एवं गीता पिल्लई ने स्टे टबैंक द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान पर प्रकाश डाला और बताया कि यह मध्यप्रदेश में किया गया अपनी तरह का प्रथम प्रयास हैं जिसमें स्टेट बैंक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी हैं।
(खबरनेशन / Khabarnation)