मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ता महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लिया

खबरनेशन/Khabarnation  
 भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने आज जंबूरी मैदान पहुँचकर कार्यकर्ता महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने तैयारियों में लगे प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक विचार विमर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री ने महाकुंभ आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं की दृष्टि से तैयार किए गए मानचित्र को भी देखा।

                इस अवसर पर मंत्री उमाशंकर गुप्ता, विश्वास सारंग, सांसद आलोक संजर, प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, विजेश लुणावत, प्रदेश महामंत्री विष्णुदत्त शर्मा, महापौर आलोक शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसौदिया, पर्यटन निगम अध्यक्ष  तपन भौमिक,अनिल अग्रवाल सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment