भाजपा के घेराव से पहले कांग्रेस का अनोखा स्वागत, फूल लेकर खड़े रहे कार्यकर्ता

राहुल गांधी की 'मोहब्बत की दुकान' का दिया संदेश

भोपाल। राजधानी भोपाल में उस समय अनोखा राजनीतिक नजारा देखने को मिला, जब भाजपा कार्यकर्ताओं के कांग्रेस कार्यालय घेराव कार्यक्रम से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में फूल लेकर स्वागत के लिए पहुंच गए। कांग्रेस नेताओं ने इसे राहुल गांधी की "मोहब्बत की दुकान" की सोच से प्रेरित कदम बताया।

कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया मुद्दों से भटकाने का आरोप

जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जनता के असली मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम कर रही है।

विरोध के बजाय सौहार्द का संदेश

कांग्रेस नेताओं का कहना था कि लोकतंत्र में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं होने चाहिए। इसी सोच के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं का फूल देकर स्वागत करने की तैयारी की गई।

भाजपा ने बताया राजनीतिक दिखावा

वहीं भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के इस कदम को राजनीतिक नौटंकी बताया। दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप के चलते राजधानी का राजनीतिक माहौल गर्म रहा।

Share:


Related Articles


Leave a Comment