होशंगाबाद जिले के लिये 58 करोड़ की सीवेज परियोजना स्वीकृत

मुख्यमंत्री चौहान ने सेठानी घाट पर की माँ नर्मदा की पूजा-अर्चना 
 

भोपाल। होशंगाबाद के पावन नर्मदा तट सेठानी घाट में पूर्ण भक्तिभाव से माँ नर्मदा जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सपत्निक सेठानी घाट पहुँचकर कन्या-पूजन किया तथा तट पर पूजन-अर्चन कर माँ नर्मदा का अभिषेक किया। इस अवसर पर नर्मदा अष्टक का पाठ तथा नर्मदा जी का आरती गायन हुआ।
मुख्यमंत्री चौहान ने लोगों से कहा कि आज किसी का स्वागत करने की जरूरत नही हैं। आज आवश्यकता हैं कि हम मॉ नर्मदा को प्रणाम करें क्योकि माँ नर्मदा से बड़ा कोई नहीं हैं। माँ नर्मदा मध्यप्रदेश को जीवन देने वाली नदी हैं। माँ नर्मदा मध्यप्रदेश का भविष्य हैं। एक सेवक के नाते मेरी प्रार्थना हैं कि प्रदेश के साढ़े सात करोड़ लोगों को माँ नर्मदा सुखी रखे। सभी को सम्मान एवं सद्धबुद्धि दे।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उन्होंने नर्मदा सेवा यात्रा एवं एकात्म यात्रा निकाली तो लोगों ने कहा कि यह सब करना मुख्यमंत्री का कार्य नहीं हैं, लेकिन मैने कहा कि हम बाकी कार्य के अलावा यह कार्य भी करेंगे। मुख्यमंत्री ने एकात्म यात्रा सफल बनाने के लिये लोगों का आभार व्यक्त किया। चौहान ने कहा कि आदि गुरू शंकराचार्य का अद्धैतवाद दर्शन अदभुत हैं। इस दर्शन से हर प्रकार के आंतकवाद,नक्सलवाद का जबाव दिया जा सकता हैं। एक ही चेतना सभी मनुष्यों में समान हैं, कोई छोटा या बड़ा नहीं हैं। मध्यप्रदेश में आध्यात्म की धारा बहती हैं, भगवान राम चित्रकूट में एवं भगवान कृष्ण उज्जैन में आए।
 

मुख्यमंत्री ने लोगों का आव्हान किया कि हर वर्ष खूब पौधे लगाने का संकल्प लें। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी 2 जुलाई को प्रदेश में वृहद स्तर पर पौध-रोपण का कार्य किया जायेगा। चौहान ने कहा कि होशंगाबाद जिले के लिए 58 करोड़ रूपए की सिवेज परियोजना स्वीकृत की गई हैं। इस परियोजना के तहत छोटे-छोटे पाईप लाईन बनाकर सिवेज के पानी को शुद्ध कर खेतों में ले जाया जायेंगा।
 

नर्मदा जयंती के कार्यक्रम में हजारों आटे के बने दियों का दीपदान किया गया। इस अवसर पर म.प्र. विधानसभा के अध्यक्ष डॉ सीताशरन शर्मा, वन मंत्री गौरीशंकर शेजवार, सोहागपुर विधायक विजय पाल सिंह, पूर्व मंत्री मधुकर राव हर्णे, नगरपालिका अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, म.प्र. खनिज विकास निगम के अध्यक्ष शिव चौबे, म.प्र. वेयर हाउसिंग कारर्पोरेशन के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल पटेल, हरिशंकर जायसवाल ने भी माँ नर्मदा की पूजा-अर्चना की। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment