प्रदेश में वर्ष 2022 तक हर व्यक्ति का होगा अपना पक्का मकान

वित्त मंत्री मलैया ने हितग्राहियों को वितरित किये आवास अधिकार-पत्र 
 

भोपाल। वित्त मंत्री जयंत मलैया ने कहा हैं कि वर्ष 2022 तक हर व्यक्ति का अपना पक्का मकान होगा। जिनके पास मकान के लिये जमीन नहीं हैं, उन्हें जमीन का पट्टा दिया जायेगा। कोई भी पात्र व्यक्ति आवास से वंचित नहीं रहेगा। वित्त मंत्री मलैया ने दमोह में 252 हितग्राहियों को आवास अधिकार-पत्र वितरित किये।

वित्त मंत्री मलैया ने कहा कि राज्य सरकार ने जरूरतमंद वर्ग की भलाई के लिये अनेक काम किये हैं। आवागमन की सुविधा के लिये गाँव को सड़कों से जोड़ा गया हैं। गरीब परिवार के प्रतिभावान बच्चे उच्च शिक्षण संस्थान में पढ़ाई कर सकें, इसके लिये उनकी फीस की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार द्वारा की जायेगी। वित्त मंत्री ने बताया कि 45 करोड़ की लागत से जुझार-घाट से दमोह में पानी लाया गया हैं और 27 करोड़ की लागत से शहर में पाइप लाइन डाली जा रही हैं। अब हर घर में नल कनेक्शन होगा। जरूरतमंद सम्मानजनक तरीके से व्यापार कर सकें, इसके लिये सब्जी मार्केट में 240 शेड बनाये जा रहे हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment