भोज तालाब के संरक्षण के लिए उमड़ा जन सैलाब

राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने किया श्रमदान

भोपाल। भोज तालाब के संरक्षण के लिए चलाये जा रहे अभियान में शहर के हर वर्ग के लोग शामिल हो रहे हैं। राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने सुबह एक घंटे तालाब में श्रमदान किया। माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष रामदयाल प्रजापति और आयुक्त नगर निगम प्रिंयका दास ने भी नागरिकों के साथ श्रमदान किया।

श्रमदान से ठीक रहेगा स्वास्थ्य

राजस्व मंत्री गुप्ता ने कहा हैं कि नियमित रूप से श्रमदान करने से तालाब के गहरीकरण के साथ ही श्रमदानियों का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा और मासपेशियॉ मजबूत होंगी। उन्होंने नगर निगम द्वारा संचालित अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस पुनीत कार्य में भोपाल के हर नागरिक को जुड़ना चाहिए।
श्रमदान में विभिन्न स्कूलों एवं कालेजों के विद्यार्थी तथा राजनैतिक एवं सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment