नये भारत के निर्माण में वर्ष 2017 स्मरणीय रहेगा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि वर्ष 2017 को न्यू इंडिया का आधार वर्ष माना जायेगा। भारत माला परियोजना राष्ट्र की धमनी के रूप में यातायात को सुगम बनायेगी। 34 हजार किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण करने के लिए साढ़े पांच लाख करोड़ का प्रावधान किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्थव्यवस्था को गतिशील करने के लिए नौ लाख करोड़ रू. का निवेश किया। बैंकिंग व्यवस्था में सवा दो लाख रू. केंद्र सरकार ने निवेश किया हैं जिसका प्रतिफल 2018में मिलेगा।
 

उन्होंने कहा कि 2022 तक किसान की आय दोगुना करने की दिशा में प्रयास फलीभूत हो रहे हैं। प्रधानमंत्री सिंचाई योजना में हर खेत को पानी, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में सुरक्षा कवच मिला हैं। कृषक, युवक, उद्यमी योजना में 10 लाख से 2 करोड़ रू. तक की मदद देकर किसान परिवार को उद्यम से जोड़ा जा रहा हैं। गांव-गांव में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग लगाकर किसान उत्पाद की उचित कीमत दिलाने की महत्वाकांक्षी योजना से गांव के साथ किसान परिवार के यहाॅ खुशहाली दस्तक देगी। रोजगार के अवसरों में वृद्धि करने के लिए मुद्रा योजना, स्टार्टअप, मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया जैसे इनीशिएटिव लाभप्रद सिद्ध हो रहे हैं। देश में सड़क, बंदरगाह, विद्युत केंद्र निर्माण जैसी हजारों परियोजनाएं आरंभ की गई हैं, जहाॅ रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इससे क्रय शक्ति के बढ़ने के साथ घरेलु मांग भी बढ़ेगी, औद्योगीकरण को गति मिलेगी। नगर कस्बा, गांव में उद्यम से बरकत आयेगी। नोटबंदी के बाद जीएसटी प्रणाली आरंभ करने से अठारह टेक्स समाप्त कर दिये गये हैं। जीएसटी की चार दरों के स्थान पर तीन स्लेब रखने पर सरकार विचार कर रही हैं। जीएसटी से भारत विदेशी निवेशकों, कारोबारियों के लिए गंतव्य बन गया हैं।
 

चौहान ने कहा कि विश्व में 2014 तक देश के नीतिगत पक्षाघात की शिकायत की जाती थी, लेकिन जिस ढंग से मोदी ने आर्थिक सुधार करके ‘‘ईज आॅफ डूर्डग बिजनेस’’ की सुविधा दी हैं। भारत देश निवेशकों के आकर्षण का केंद्र बन चुका हैं। सही अर्थों में वर्ष 2017 में न्यू इंडिया के निर्माण की आधार शिला रखी गई हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment