नववर्ष 2018 में समृद्धि के द्वार खुलेंगे

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद नंदकुमार सिंह चौहान एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने नववर्ष के अवसर पर जन-जन के मंगल की कामना करते हुए आशा व्यक्त की हैं कि सभी मिल जुलकर समाज और राष्ट्र निर्माण की प्रतिबद्धता में जुटेंगे।
चौहान ने कहा कि विदा हुए वर्ष में हम अपने योगदान पर विचार करेंगे और स्वयं, समाज और राष्ट्र को संवारने के लिए उमंग, जोश और खरोश के साथ जुटेंगे। बूंद-बूंद से सागर भरता हैं। कण-कण से

पहाड़ बनता हैं। समाज और राष्ट्र के निर्माण में हर व्यक्ति का योगदान अहम होता हैं। मध्यप्रदेश को स्वर्णिम मध्यप्रदेश के रूप में गढ़ने के समर्पित प्रयास हुए हैं। बीमारू राज्य से देश के विकसित राज्य के रूप में लाकर खड़ा किया हैं। हमारा प्रयास मध्यप्रदेश को स्वर्णिम मध्यप्रदेश के रूप में संवारने का हो, जहां किसान के चेहरे पर खुशहाली और प्रदेश को समृद्धिशाली बनाने में जुटे। (खबरनेशन)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment