भारत अमेरिका मैत्री के लिए वर्ष 2017 ऐतिहासिक रहा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द भदौरिया ने कहा कि व्हाइट हाऊस प्रवक्ता ने दावा किया हैं कि वर्ष 2017में भारत-अमेरिका मैत्री संबंध चरम पर पहुंचे और अमेरिका ने भारत मैत्री के 100 वर्ष की कार्ययोजना पर काम आरंभ कर दिया हैं। अमेरिका ने स्वीकार किया कि आतंकवाद दहशतगर्दी का उदगम स्थान पाकिस्तान ही हैं। भारत के साथ मिलकर आतंकवाद को उखाड़ फैकने के लिए प्रयास होंगे। अफगानिस्तान में विकास और सुरक्षा में भारत की भूमिका एक बड़े खिलाड़ी की होगी। अमेरिका ने पाकिस्तान को भी आतंकवाद को पनाह नहीं देने के लिए चेताया हैं।
 

भदौरिया ने कहा कि ट्रंप प्रशासन ने ऐशिया प्रशांत क्षेत्र को हिंद प्रशांत क्षेत्र नाम दिया हैं। भारत की भूमिका का विस्तार कर दिया हैं। भदौरिया ने कहा कि ट्रंप प्रशासन ने 2017 में जो सुरक्षा नीति घोषित की हैं, उसमें भारत को अग्रणी वैश्विक शक्ति निरूपित किया हैं। ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका भारत मैत्री की दृष्टि से 2017 को ऐतिहासिक वर्ष बताया हैं। अमेरिका ने चीन की वन बेल्ट-वन रोड परियोजना को लेकर भारत के ऐतराज को संप्रभुता की दृष्टि से सही ठहराया हैं और भारत के पक्ष का समर्थन किया हैं। पाक अधिकृत कश्मीर से गुजरने वाले गलियारे को लेकर भारत की आपत्ति को जायज ठहराया गया हैं। उन्होंने कहा कि मैत्री में नया और ऐतिहासिक मोड़ इस वर्ष तब आया जब नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में व्हाइट हाउस में ट्रंप से मुलाकात की और ट्रंप ने प्रोटोकाॅल से परे जाकर मोदी का स्वागत करने के लिए लाल गलीचा बिछा दिये। साथ ही अमेरिका, जापान, आस्ट्रेलिया के साथ भारत ने सामरिक अभ्यास में भाग लेकर विश्व को अचंभे में डाल दिया।

(खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment