सहकारिता राज्यमंत्री सारंग ने टी.बी. हाॅस्पिटल पहुंचकर मरीजों से जाने हाल-चाल
भोपाल। सहकारिता राज्यमंत्री विश्वास सारंग आज टी.बी. हाॅस्पिटल में उपचाररत मरीजों से मुलाकात कर उनके हाल-चाल जाने। मंत्री सारंग ने मरीजों को फल भी वितरित किये।
चिकित्सालय के स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा मंत्री सारंग के जन्मदिवस के अवसर पर हाॅस्पिटल में मरीजों को फल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। अजीज मोहम्मद खान, अजीम, बीना आरती, पंकज, उमाचंद और स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे। (खबरनेशन / Khabarnation)
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!