रोहिणी की दुकान से गांवों में सप्लाई होती हैं भवन सामग्री

भोपाल। कटनी जिले की बडवारा जनपद अंतर्गत ग्राम लखाखेरा निवासी रोहणी प्रसाद विश्वकर्मा ने वर्ष 2013 में अपना स्वयं का सीमेन्ट और लोहे-सरिया बेचने का व्यवसाय शुरू किया था। कुछ पूँजी लगाकर प्रारंभ किये गये इस व्यवसाय से रोहिणी को सारे खर्चे काटने के बाद मात्र 5-6 हजार रुपये की आमदनी हो पाती थी। सीमित पूँजी होने के कारण व्यापार से अधिक मुनाफा नहीं कमा पा रहे थे रोहिणी। 

व्यापार को समृद्ध बनाने के लिये रोहिणी ने मुख्यमंत्री स्व-रोजगार योजना का सहारा लिया। इस योजना में इसे 2 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ, साथ ही नियमानुसार अनुदान भी मिला। इस राशि का उपयोग रोहिणी ने अपने व्यवसाय में किया। अपनी दुकान में लोहे के सरिया, सीमेंट तथा घर निर्माण में लगने वाली अन्य सामग्री का स्टॉक किया। इससे ना सिर्फ रोहिणी को बिक्री में फायदा मिला, बल्कि आमदनी में भी इजाफा हुआ हैं।

अब रोहिणी की आय पहले की अपेक्षा दोगुनी हो गई हैं। इतना ही नहीं, रोहिणी की दुकान से बड़वारा जनपद के लगभग 20 से अधिक ग्रामों में भवन निर्माण की सामग्री लोहा, सीमेंट, छतों शीट इत्यादि की सप्लाई होती हैं। वर्तमान में रोहिणी प्रसाद विश्वकर्मा ने अपनी दुकान में लगभग 8 लाख रुपये से अधिक का स्टॉक रखा हैं। इससे ग्राहकों को आसानी से निर्माण सामग्री तुरंत मिल रही हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment