मंत्रालय में ई-ऑफिस आटोमेशन पर प्रशिक्षण सम्पन्न
भोपाल। मंत्रालय में पदस्थ अपर सचिव तथा उप सचिव स्तर के अधिकारियों को ई-ऑफिस आटोमेशन पर प्रशिक्षण दिया गया। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा नेशनल इन्फॉर्मेशन सेंटर (एन.आई.सी.) के माध्यम से आयोजित सत्र में ई-ऑफिस एप्लीकेशन की प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में फाईल मूवमेंट, फाईल ट्रैकिंग, समय सीमा में फाईलों का निष्पादन तथा स्तर वार फाईलों के संधारण की पद्धति को सम्मिलत किया गया। प्रशिक्षण सत्र में उप सचिव राजेश शाक्यवार, स.आर.चौधरी, जी.के.ठाकुर, एस.सी.दुबे सहित अन्य अधिकारी सम्मिलित हुए। (खबरनेशन / Khabarnation)
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!