प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री चौहान को दी जन्म-दिन की शुभकामनाएँ
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उनके जन्म-दिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट पर अपने शुभकामना संदेश में चौहान के सुखमय, सुदीर्घ और स्वस्थ जीवन की कामना की है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा है कि चौहान की मानवीयता उन्हें समाज के सभी वर्गों के लिये काम करने की प्रेरणा देती है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि चौहान के अथक प्रयासों और परिश्रम से मध्यप्रदेश में सकारात्मक बदलाव आया हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!