मिशन 2018 की सफलता में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की निर्णायक भूमिका
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला भोपाल की बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी प्रदेश महामंत्री व सांसद अजयप्रताप सिंह ने कहा कि मिशन 2018 की सफलता में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की निर्णायक भूमिका होगी। प्रदेश मंत्री पंकज जोशी ने मोर्चा की मतदान केन्द्र पर कार्यकर्ताओं की टीम के गठन की समीक्षा की।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगतसिंह कुशवाह ने बताया कि आगामी माह पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। जिसमें मोर्चा के एक लाख कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछड़े वर्ग की प्रमुख रूप से 92 जातियां हैं जिनका आबादी में योगदान करीब 52 प्रतिशत हैं। इन जातियों की करीब 300 उपजातियां हैं। मोर्चा ने सभी जातियां, उपजातियों के प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया हैं। इनके सम्मेलनों में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की उपस्थिति लगातार बढ़ रही हैं। जिसका लाभ संगठन के विस्तार के रूप में हासिल होगा। सम्मेलनों में केन्द्र और राज्य की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की जा रही हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)