अजा मोर्चा 14 अप्रैल से हितग्राही सम्मेलन का मंडल स्तर पर आयोजन करेगा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा 13 अप्रैल को सभी 850 मंडलों में चौपालें आयोजित करेगा और संध्या समय मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की मन की बात का प्रसारण बस्तियों में सुनवाने के लिए व्यवस्था करेगा। अगले दिन 14 अप्रैल को बाबा साहेब अंबेडकर जयंती पर महू में कुंभ आयोजन में भागीदारी करेगा। भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर और उज्जैन संभागों से कार्यकर्ताओं को इस कुंभ में भाग लेने आमंत्रित किया जा रहा हैं। अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज कैरो ने बताया कि अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल हितग्राही सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने असंगठित क्षेत्र के कामगारों को सामाजिक आर्थिक कवच दिया हैं। इसके लिए 1 अप्रैल से पंजीयन आरंभ किया जायेगा। अनुसूचित जाति मोर्चा 7 से 13 अप्रैल तक जिलों की अनुसूचित जाति बस्तियों में शिविर लगाकर मजदूरों का पंजीयन कर उन्हें लाभ पहुंचायेगा।

कैरो ने बताया कि 13 अप्रैल को मोर्चा के कार्यकर्ता 13 अप्रैल संध्या को अपनी बस्तियों, चौराहों पर दीप प्रज्जवलित कर डॉ. भीमराव अंबेडकर का सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचायेगा। अनुसूचित जाति मोर्चा ने इन कार्यक्रमों की निगरानी के लिए सभी 10 संभागों में संभाग प्रभारी और जिला प्रभारी मनोनीत किए हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment