तहफ़्फ़ुज़-ए-अक़ाइद कांफ्रेंस
नागपुर के मौलाना फ़ारूक़ आज इंदौर में
जूना रिसाला में होगी विशेष तक़रीर
इंदौर। नागपुर के मशहूर मौलाना और सुन्नी हनफ़ी आर्गेनाइजेशन के चेयरमैन मौलाना रज़वी आज 27 अप्रैल शाम को विमान द्वारा इंदौर तशरीफ़ ला रहे हैं। जूना रिसाला में उनकी विशेष तक़रीर होगी। नूरी फाउंडेशन द्वारा समाज सुधार और मज़हब की बुनियादी जानकारी देने के उद्देश्य से जूना रिसाला गली नम्बर एक में आज 27 अप्रैल को रात 9.30 बजे तहफ़्फ़ुज़-ए-अक़ाइद कांफ्रेंस अयोजित की जा रही हैं। नूरी फाउंडेशन के अध्यक्ष अब्दुल मलिक खान और साजिद शानू ने बताया कि इस मौके पर नागपुर से सुन्नी हनफ़ी ऑर्गेनाइज़ेशन के चेयरमैन मौलाना फ़ारूक़ खान रज़वी की विशेष तक़रीर होगी। वे वीडियो क्लिप के ज़रिए मज़हबी जानकारी देंगे।
इस मौके स्वच्छता और पाकीज़गी का पैगाम भी दिया जाएगा। कांफ्रेंस में शहर के उलेमा, इमाम, हाफ़िज़ साहेबान भी शिरकत करेंगे। इस मौके पर नूरी फाउंडेशन द्वारा संचालित मदरसा फैजाने आला हज़रत के 8 बच्चों को मुकम्मल क़ुरआन पढ़ने पर सनद देकर सम्मानित भी किया जाएगा और ईनाम भी दिए जाएंगे। कांफ्रेंस आयोजक अब्दुल मलिक खान ने बताया कि मौलाना फ़ारूक़ रज़वी मुस्लिम समाज के बड़े मज़हबी जानकार, चिंतनशील विचारक हैं।
क़ुरआन और हदीस की व्याख्या कर तक़रीर करते हैं। समाज सुधार के मकसद को लेकर उनका शुमार चिन्तनशील विचारक के रूप में होता हैं। उनकी तक़रीरें यूट्यूब पर भी उपलब्ध हैं। कांफ्रेंस में नमाज़, रोज़े और दुआओं की जानकारी के साथ समाज को शिक्षित करने का संदेश देंगे। देश की खुशहाली, तरक़्क़ी, भाईचारे और अमन सुकून की दुआ के साथ कांफ्रेंस के समापन होगा। आयोजन को लेकर नूरी फाउंडेशन के अब्दुल मलिक खान और उनकी टीम ने खास तैयारी की हैं। पर्दानशीन औरतों के लिए अलग से बैठने का माक़ूल इंतेज़ाम किया गया हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)