प्रदेश के 6 स्टेशनों का स्वरूप बदलेगा, सांस्कृतिक आइना बनेंगे
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं सांसद मनोहर ऊंटवाल ने कहा कि प्रदेश के स्टेशनों को यात्री सुविधाओं से सुसज्जित करने और आंचलिक संस्कृति के अनुरूप स्वरूप प्रदान करने की पहल रेल मंत्रालय द्वारा आरंभ की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश भोपाल, हबीबगंज, जबलपुर, इटारसी, रतलाम और बुरहानपुर स्टेशनों का प्रथम चरण में चयन किया गया हैं। भोपाल, हबीबगंज आंचलिकता की दृष्टि से मालवा, जबलपुर-इटारसी, महाकौशल और रतलाम मालवा तथा बुरहानपुर में निमाड़ संस्कृति की झलक दिखाई देगी। कुल मिलाकर रेल मंत्रालय का उद्देश्य आंचलिक इतिहास और संस्कृति को प्रतीक स्वरूप सहेजना और संरक्षण करने में योगदान करना हैं। उन्होंने कहा कि रेल मंत्रालय, राष्ट्रीय एकता का प्रतीक हैं जो कश्मीर से कन्याकुमारी और द्वारिका से जगन्नाथपुरी तक जोड़ता हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)