राजस्व मंत्री द्वारा चाणक्यपुरी चूना भट्टी में सामुदायिक भवन का लोकार्पण
भोपाल। राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने चूना भट्टी स्थित चाणक्यपुरी में सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए जनभागीदारी से 8 लाख 50 हजार, विधायक निधि से 5 लाख और नगर निगम द्वारा 13 लाख 50 हजार रूपये दिये गए।
राजस्व मंत्री गुप्ता ने कहा कि सामुदायिक भवन के निर्माण में रहवासियों ने उल्लेखनीय सहयोग किया हैं। उन्होंने शासन की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। गुप्ता ने कहा कि सरकार शहरों के विकास के लिए लगातार काम कर रही हैॆ। सांसद आलेक संजर ने भी विचार व्यक्त किये। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे। (खबरनेशन / Khabarnation)
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!