राजस्व मंत्री गुप्ता ने किया विधायक ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

भोपाल। राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने पुलिस खेल मैदान नेहरू नगर में विधायक ट्रॉफी नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का बैटिंग कर शुभारंभ किया। पहला मैच ब्ल्यू स्टार और नेहरू क्लब के बीच हुआ। टूर्नामेंट में दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की 32 क्रिकेट टीम शामिल होंगी। ये विधायक ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट लगातार 10 वर्ष से हो रहा हैं। टूर्नामेंट में विजेता एवं उप विजेता टीम को नगद राशि एवं ट्राफी प्रदान की जायेगी।

गुप्ता ने कहाकि खिलाड़ी खेल भावना से खेलें। खेल से जहाँ स्वास्थ्य ठीक रहता हैं, वहीं जीवन में अनुशासन भी आता हैं। गुप्ता ने कहा कि इस तरह के आयोजन लगातार होते रहना चाहिये। उन्होंने बताया कि प्रदेश के खेल बजट में लगातार बढ़ोत्तरी की जा रही हैं। इस दौरान माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष रामदयाल प्रजापति एवं स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment