जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने दी सम्मानित पत्रकारों को बधाई
भोपाल। जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने मध्यप्रदेश शासन द्वारा पत्रकारिता सम्मान के लिए चयनित पत्रकारों को हार्दिक बधाई दी है। डॉ. मिश्र ने कहा है कि पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करते हुए अपनी अलग पहचान बनाना महत्व की बात है। पत्रकारिता सम्मान प्रदेश के मूर्धन्य पत्रकारों की स्मृति में स्थापित किए गए हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय, प्रांतीय और आंचलिक स्तर पर प्रिंट इलेक्ट्रानिक्स और फोटो पत्रकारिता में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान स्थापित कर सम्पूर्ण पत्रकार जगत को सम्मानित किया है।
डॉ. मिश्र ने आशा व्यक्त की है कि पत्रकार बंधु देश, समाज और प्रदेश के हित में निरंतर अपने दायित्व का बेहतर निर्वहन करते रहेंगे।
(खबरनेशन / Khabarnation)
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!