खजुरिया जलाशय से 700 से अधिक किसानों को फायदा

भोपाल। सागर जिले में जैसीनगर के ग्राम सेमरागोपालमन के रहवासी दो साल पहले तक पानी की किल्लत से जूझ रहे थे। गाँव की महिलाएँ सुबह-सुबह पानी की तलाश में भटकती थी। वर्ष 2016 में 3 करोड़ 32 लाख रूपये की लागत से खजुरिया जलाशय बनने के बाद गाँव की तस्वीर ही बदल गयी। इस बांध और इसकी नहर से अब इस गाँव के साथ पोषक ग्राम खजुरिया, ग्राम पंचायत चांदौनी और हिन्नौद के करीब 700 किसानों को सीधा लाभ मिल रहा हैं। 

किसानों के खेत पहले साल के 9 महीने खाली पड़े रहते थे। अब नहर बनने से खेतों में बढ़िया फसल होती हैं। यहां के किसान अपने खेत में लहलहाती फसल देखकर बेहद खुश हैं। सेमरागोपालमन गाँव में नल-जल योजना भी संचालित हैं। जिससे 300 नल कनेक्शन हैं। इससे सब के घरों में पीने का पानी पहुँच रहा हैं। किसान अब दो फसल लेने के साथ ही हरी सब्जियां भी पैदा कर रहे हैं। इससे किसानों को आय का अतिरिक्त जरिया मिल गया हैं।

अब आस-पास के सभी गाँवो में पानी की पर्याप्त सुविधा सुलभ होने से 10 किलोमीटर की परिधि में हैंडपंप, कुएँ और बावड़ी लगातार रिचार्ज हो रहे हैं। अब गाँव की महिलाओं को मीलों दूर से पानी लाने से मुक्ति मिल गयी हैं। गाँवों में कपिलधारा से बने कुओं का जलस्तर भी अब बढ़ गया हैं।

गाँव के पूर्व सरपंच एवं किसान साहबसिंह ठाकुर ने बताया कि खजुरिया जलाशय बनने से किसानों को खेतों को सींचने के लिये बारहमासी पानी की सुविधा मिल रही हैं। अच्छी सिंचाई से यहां के किसान 22 से 25 क्विंटल प्रति एकड़ फसल पैदा करके अच्छा-खासा लाभ कमा रहे हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment