रंगपंचमी चल समारोह में शामिल हुए राज्य मंत्री सारंग

भोपाल। सहकारिता राज्य मंत्री विश्वास सारंग  रंगपंचमी पर आयोजित चल समारोह में शामिल हुए। चल समारोह सुबह अन्ना नगर चौराहे से शुरू होकर अनेक बस्तियों से गुज़रते हुए करोंद चौराहे पर समाप्त हुआ।
 

चल समारोह का अन्ना नगर, सिक्योरिटी लाईन, सुभाष नगर, अशोका गार्डन, स्टेशन बजरिया आदि क्षेत्रों में जगह-जगह नागरिकों ने रंग और गुलाल से स्वागत किया। चल समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या नागरिक शामिल हुए। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment