राज्यमंत्री जोशी ने इंदौर में किया डिजाइन एवं इन्क्यूवेशन सेंटर का लोकार्पण

भोपाल। तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास तथा स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी ने एस.जी.एस इंस्टीटयूट ऑफ साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी, इन्दौर में आज सेंटर फॉर इनोवेशन, डिजाइन एवं इन्क्यूवेशन (सी.आई.डी.आई.) सेंटर का लोकार्पण किया। तीन करोड़ रूपये की लागत के इस सेंटर में तकनीकी विषयों से संबंधित टेस्टिंग एवं केलीब्रेशन के उपकरण उपलब्ध हैं।

जोशी ने बताया कि सेंटर में सभी उद्योगों को उनकी जरूरत के अनुसार प्रोडक्ट तैयार करने, पेटेन्ट करने और इनोवेटिव करने की पूरी सुविधा उपलब्ध रहेगी। यह सेंटर स्किल इण्डिया, मेक इन इण्डिया और डिजिटल इण्डिया जैसे सपनों को साकार करने में मदद करेगा।

आईटीआई में ड्रायविंग प्रशिक्षण मिलेगा: जोशी ने शासकीय आई.टी.आई नंदा नगर, इंदौर में नि:शुल्क ड्राइविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया। इस दौरान राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुनील गुप्ता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment