राज्य मंत्री लालसिंह आर्य ने बलराम पाठक को किया सम्मानित

भोपाल। सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री लालसिंह आर्य ने मंत्रालय में राज्य सत्कार कार्यालय के कर्मी बलराम पाठक को वर्ष 2016-17 का राज्य स्तरीय देवी प्रसाद शर्मा पुरस्कार प्रदान किया। पाठक को उनके उत्तम कार्य के लिये प्रशस्ति पत्र और 1 लाख रूपये का चेक दिया गया। इस मौके पर सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव संजय कुमार भी मौजूद थे।

स्वर्गीय देवी प्रसाद शर्मा पुरस्कार का उददेश्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उत्तम कार्य के लिये प्रोत्साहित करना हैं । कार्य के प्रति लग्नशीलता/समय की पाबंदी, विशिष्ट कार्य, आचरण, व्यवहार तथा आज्ञाकारिता, कार्य के प्रति समर्पण, कार्यालय में उपस्थिति एवं नियमितता, अतिरिक्त कार्य लेने के प्रति तत्परता, सौंपे गये कार्य को करने की समझ और योग्यता, शारीरिक क्षमता तथा स्वच्छता जैसे कार्यो/सेवाओं में उत्कृष्ट काम के आधार पर यह पुरस्कार दिया जाता हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment