किसान सम्मान यात्रा को लेकर भाजपा जिला इकाई की बैठक संपन्न
इंदौर। पं. दीनदयाल भवन भाजपा कार्यालय, इंदौर में भाजपा की कामकाजी बैठक की शुरूआत पं. दीनदयाल, वीर सावरकर और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी, विधायक डाॅ. राजेश सोनकर, सांवेर विधानसभा प्रभारी कमल वाघेला, महू विधानसभा प्रभारी सूरज कैरो, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता उपन्यु, किसान सम्मान यात्रा जिला प्रभारी गोपालसिंह चैधरी, गुमानसिंह पंवार, चिन्टू वर्मा ने की।
जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी ने आगामी करणीय कार्यो की जानकारी देते हुए बताया कि 5 अप्रैल से 15 अप्रैल तक किसान सम्मान यात्रा का आयोजन संगठन के निर्देशानुसार पंचायत स्तर पर आयोजित किया जाना हैं, जिसमें संगठन की ओर से प्रचार सामग्री, पूजन सामग्री जिसमें मथुरा से भगवान बलराम जो किसानों के अराध्य देव हैं उनकी जन्मस्थली से मिट्टी, कलश, चित्र तथा उनका प्रिय प्रतीक चिन्ह हल जो रथ यात्रा पर रखा रहेगा, इसका पूजन हर स्थान पर बड़ी धूमधाम से किसानों के द्वारा किया जायेगा, यात्रा में रात्रि विश्राम की भी व्यवस्था रहेगी एवं मुख्य वक्ताओं द्वारा किसान संबंधी विस्तृत योजनाओं की जानकारी दी जायेगी और यात्रा का समापन विधानसभा स्तर पर तथा जिला मुख्यालयों पर बड़ी धुमधाम से किया जायेगा।
6 अप्रैल को स्थापना दिवस मुख्य रूप से पंचायत स्तर पर मनाना हैं तथा 1 अप्रैलसे मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाई जा रही असंगठित श्रमिकों का पंजीयन जो वृहद स्तर पर किया जा रहा, इस पुनित कार्य में संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को तन-मन-धन से लगकर प्रत्येक व्यक्ति का पंजीयन कराना चाहिए। जिसका फायदा हमारे संगठन को मिलेगा।
जिला अध्यक्ष ने क्रमशः सभी मंडल अध्यक्षों की पिछले दिये गये करणीय कार्यों की समीक्षा की, जिसमें जालमसिंह, सत्यनारायण डांगर, भारतसिंह आंजना, कैलाश भांगडिया, सुरेशसिंह धनखेडी, मुकेश पटेल, अंतर दयाल, घनश्याम नारोलिया, महेश ठेकेदार, दिनेश पटेल, मनोज पाटीदार, सुनील तिवारी और धन्नालाल निनाना ने अपने पिछले जितने भी करणीय कार्य थे उनका विस्तृत वृत्त अतिथियों को दिया।
किसान मोर्चा अध्यक्ष जीवनसिंह गेहलोद ने बताया कि किसान सम्मान यात्रा के लिये सभी विधानसभाओं में किसान रथ तैयार करवा लिये गये हैं तथा प्रचार सामग्री जिसमें किसानों से संबंधित केन्द्र तथा राज्यों की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साहित्य भी शामिल हैं। आज वितरित किये जायेंगे।
युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रवणसिंह चावड़ा ने बताया कि आगामी 6 अप्रैल स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश नेतृत्व की मंशानुसार युवा मोर्चा सबसे ऊंचा झंडा फहराने की प्रतियोगिता आयोजित कर रहा हैं। जिसमें प्रथम आने वाले प्रतिभागी को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मान किया जायेगा और आने वाले समय में जितने भी संगठन की ओर से कार्यक्रम हैं। उनमें बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा।
जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती शर्मा ने बताया कि हमारा महिला मोर्चा ने पिछले सभी करणीय कार्य पूरे कर लिये हैं और आगामी करणीय कार्य भी सफलतापूर्वक संगठन के निर्देशानुसार संपादित करा दिये जायेंगे।
अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष पुंजालाल निनामा ने बताया कि 20 अप्रैल से मोर्चा आदिवासियों का सम्मान तथा उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये एक संगठन की मंशानुसार वृहद कार्यक्रम का आयोजन करने वाला हैं और संगठन के सभी कार्यो में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा।
किसान सम्मान यात्रा जिला प्रभारी गोपालसिंह चौधरी ने बताया कि हमारी सरकार खाद-बीज पर शुन्य प्रतिशत की दर पर किसान भाईयों को ऋण उपलब्ध करा रही हैं उसमें भी किसान भाईयों को 100 में से 90 रूपये ही जमा करने हैं, याने -10 रूपये सरकार अपनी तरफ से मिलाकर किसान भाईयों की मदद कर रही हैं, 5 हार्स पावर तक की मोटर पम्प पर सब्सीडी पिछले साल गेहूं खरीदी का 200 रूपये बोनस, इस साल का 165 रूपये का बोनस प्रति क्वींटल गेहूं की खरीदी का किसान भाईयों को प्रदान कर रही हैं, असंगठित श्रमिकों का पंजीयन 1 अप्रैल से शुरू हुआ हैं इसमें मजदूर के परिवार के मुखियां के सामान्य मृत्यु पर 2 लाख रूपये, दुर्घटना मृत्यु पर 4 लाख, 5 लाख तक का इलाज मुफ्त में दिया जायेगा, गर्भवती महिलाओं को 4 हजार रूपये तथा प्रसुति पर 12 हजार रूपये का अनुदान सरकार देगी।
अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सूरज कैरो ने बताया कि हमें असंगठित श्रमिकों का पंजीयन योजना पर हमारे कार्यकर्ताओं को अपने अलग से केम्प लगाकर पार्टी के झंडे के तले उसका पंजीयन करना चाहिए, जिससे लोग हमारे रीति-नीति से अवगत होकर जरूरी पड़ने पर हमारा सहयोग प्रदान करेंगे।
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश यादव ने बताया कि किसान सम्मान यात्रा की शुरूआत मथुरा से नरेन्द्रसिंह तोमर, शिवराज सिंह चौहान और नंदकुमार सिंह चौहान के नेतृत्व में हो चुकी हैं। किसान सम्मान यात्रा में उन्नतशील किसानों के विचारों को साझा करना हैं और उनको सम्मानित करने का लक्ष्य रखा गया हैं, जिसमें हम सब की भागीदारी महत्वपूर्ण हैं।
विधानसभा प्रभारी कमल वाघेला ने कहा कि किसान सम्मान यात्रा में एल.ए.डी के माध्यम से प्रचार किया जायेगा और जिसमें ग्राम इकाई पर/पंचायत स्तर/वार्ड स्तर पर यात्रा का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री चिन्टू वर्मा ने किया एवं आभार गुमान सिंह पंवार ने माना।
इस अवसर पर मुख्य रूप से बहादूरसिंह डाबी, महेन्द्र ठाकुर, सुभाष महोदय, भारती पाटीदार, कैलाश चौधरी, विष्णुप्रसाद शुक्ला, घनश्याम नारोलिया, सीमा वर्मा, पप्पू शर्मा, दिनेश पटेल, भारतसिंह आंजना, मुकेश जरिया, सहित जिला पदाधिकारी, मंडल, मोर्चा समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे।
(खबरनेशन / Khabarnation)