रीवा में 30 मार्च को लोकरंग महोत्सव

भोपाल। वैशाखी पर्व के अवसर पर रीवा में 30 मार्च को शाम 7 बजे लोकरंग महोत्सव आयोजित होगा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल महोत्सव के मुख्य अतिथि होंगे। महोत्सव में दीप फोक डांस वेलफेयर अकादमी, लुधियाना के सुखबीर सिंह एवं दल द्वारा 'पंजाबी लोकगीत एवं नृत्य की प्रस्तुति होगी।
पंजाबी साहित्य अकादमी के निदेशक इन्द्रजीत सिंह खनूजा ने बताया हैं कि लोकरंग महोत्सव पंजाबी साहित्य अकादमी एवं सिख, सिंधी और पंजाबी समाज के संयुक्त तत्वावधान में होगा। यह कार्यक्रम पद्मधर पार्क स्टेच्यू चौक रीवा में होगा। राष्ट्रीय सिख संगत के महामंत्री बिहारी लाल मुख्य वक्ता होंगे। सिख संगत के अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर कमल जीत सिंह डंग कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। (खबरनेशन / Khabarnation)

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment