मंत्रीद्वय डॉ. मिश्र एवं रूस्तम सिंह द्वारा नवीन चिकित्सालय भवन का लोकार्पण
भोपाल। जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री रूस्तम सिंह ने दतिया जिले में तहसील मुख्यालय सेवढ़ा में 4.87 करोड़ रूपये लागत के नवीन चिकित्सालय भवन का लोकार्पण किया।
जल संसाधन मंत्री डॉ. मिश्र ने बताया कि 1600 करोड़ रूपये लागत से सिंध नदी पर बाँध बनाया जाएगा। इसके बन जाने से सेवढ़ा क्षेत्र में सम्पन्नता आयेगी। स्वास्थ्य मंत्री रूस्तम सिंह ने नवीन चिकित्सालय भवन में अत्याधुनिक उपकरणों के लिए 30 लाख रुपए और एक्स-रे मशीन आदि प्रदाय करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी जो मांग रहेगी, उसे पूरा किया जायेगा।
इस अवसर पर विधायक सेवढ़ा प्रदीप अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह बुन्देला, समाजसेवी शैलेन्द्र बरूआ तथा अन्य जनप्रतिनधि उपस्थित थे। (खबरनेशन / Khabarnation)
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!