किसान सम्मान यात्रा 5 अप्रैल से प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रो में पार्टी के वरिष्ठ नेतागण यात्रा का शुभारंभ करेंगे

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की किसान सम्मान यात्रा 5 अप्रैल से प्रत्येक विधानसभा में प्रारंभ होगी। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने बताया कि पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश शासन के वरिष्ठ मंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में 5 अप्रैल को सभी विधानसभा क्षेत्र में किसान सम्मान यात्रा प्रारंभ होगी। ग्वालियर, मुरैना, भिण्ड एवं दतिया जिले में किसान सम्मान यात्रा की तिथि बाद में घोषित की जायेगी।

उन्होंने बताया कि खुरई में गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह, सांची दिवानगंज से डॉ. गौरीशंकर शेजवार, भोजपुर कंकाली मंदिर से सुरेन्द्र पटवा, बालाघाट के कनकी भैरवी से गौरीशंकर बिसेन, देवास के हाटपिपल्या से दीपक जोशी, पार्टी के प्रदेश महामंत्री बंशीलाल गुर्जर सुवासरा, प्रदेश महामंत्री विष्णुदत्त शर्मा मनगवां, सीहोर के इच्छावर में मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रणवीरसिंह रावत, जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष राघवेन्द्र गौतम, वरिष्ठ नेता करणसिंह वर्मा, प्रदेश मंत्री कृष्णा गौर नरसिंहगढ़, खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष डॉ. हितेष वाजपेयी सिरोंज, महिला मोर्चा अध्यक्ष लता ऐलकर लांजी, अजजा मोर्चा अध्यक्ष गजेन्द्र पटेल पांर्ढूना, प्रदेश मंत्री रघुनाथ भाटी बासोदा, विनोद सिंह जादौन विजपुर, कैलाश पाटीदार भीकनगांव, दर्शन सिंह चौधरी पाटन, वीरेन्द्र सिंह राणा राघौगढ़, बुद्धसेन पटेल अमरपाटन, प्रदेश मंत्री राघवेन्द्र सिंह ऋषि लोधी जबेरा, प्रदेश मंत्री कन्हाईराम रघुवंशी परासिया, रेखा बिसेन परसवाड़ा, प्रकाश रत्नपारखी कसरावद, रणजीत डंडी भगवानपुरा, राजेन्द्र यादव राजपुर, नरेन्द्र परमार अमरवाड़ा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह सिवनी, निरंजन बिसेन बैहर, इन्द्रशरण सिंह चौहान ब्यौहारी, रामदास पुरी कोतमा, नरेन्द्र मरावी पुष्पराजगढ़, कांतिदेव सिंह चितरंगी, देवेन्द्रनाथ चतुर्वेदी सिंहावल, देवेन्द्र सिंह नरवरिया करेरा, डॉ. अजय सिंह चुरहट, शिवराजसिंह ठाकुर देवरी, नरेन्द्र त्रिपाठी रेहगांव, सुरेन्द्र सिंह बघेल नागौद, अवधेश नायक मुंगावली, राकेश सिंह जादौन चंदेरी, मेघसिंह गुर्जर पिछोर, महेन्द्र सिंह यादव बम्होरी, वीरेन्द्र गुप्ता गुढ़, मानसिंह राजपूत हरदा, अश्विनी पंराजपे बोहरीबंद, विद्याप्रकाश श्रीवास्तव मउगंज, शिवराज शाह मंडला, मनोहर सेठिया थांदला, प्रेमजी पटेल कुक्षी, प्रज्ञा त्रिपाठी सिमरिया, डॉ. सुनील जैन डिंडोरी, छत्तरसिंह दरबार बड़वानी, अवनेन्द्र पटेरिया जतारा, घासीराम पटेल राजनगर विधानसभा में किसान सम्मान यात्रा की शुरूआत करेंगे।

(खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment