किसान सम्मान यात्रा का जिले में जोरदार शुभारंभ
इंदौर। आज इंदौर जिले में किसान हितैषी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के आव्हान पर किसान सम्मान यात्रा का शुभारंभ सांवेर विधानसभा के ग्राम मांगल्या में सांवेर के लोकप्रिय विधायक डाॅ. राजेश सोनकर द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिले के महामंत्री सुखलाल मंसारे, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जीवनसिंह गेहलोद, क्षिप्रा मंडल के अध्यक्ष मुकेश पटेल, सांवेर मंडल के अध्यक्ष सुरेशसिंह धनखेडी, मंडल महामंत्री दिनेश मांगरोले तथा बलराम मेहता उपस्थित हुए।
डाॅ. राजेश सोनकर ने पधारे हुए किसानों का सम्मान करते हुए कहा कि आज भाजपा सरकार ने किसानों के सम्मान तथा उनकी आय को दुगुना करने के लिये अपने खजाने खोल दिये हैं। जिसका उदाहरण पिछली साल के गेहूं खरीदी का बोनस 200 रूपये तथा वर्तमान का 265 रूपये किसानों के खातों में डाला जा रहा हैं तथा कांग्रेस सरकार के समय में जो सिंचाई का रकबा साढे सात लाख हैंक्टेयर था उसे बढ़ाकर वर्तमान में 40 लाख हैंक्टेयर किया जा चुका हैं और प्रयास भी किसानों की आय को दुगुना करने के लिये दिन-रात किये जा रहे हैं।
विधानसभा देपालपुर में लोकप्रिय विधायक मनोज निर्भयसिंह पटेल के नेतृत्व में किसान सम्मान यात्रा का शुभारंभ ग्राम मिर्जापुर से किया गया। इस अवसर पर किसानों को सम्मानित भी किया गया तथा मध्यप्रदेश सरकार एवं केन्द्र सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी गई और कहा कि वर्तमान की प्रदेश सरकार किसानों की सरका
र हैं, जो ऐसा मानती हैं कि किसानों के विकास एवं उत्थान से ही देश तथा प्रदेश के चहुंमुखी विकास का स्वप्न साकार होगा।
महू विधानसभा में किसान सम्मान यात्रा का शुभारंभ भाजपा प्रदेश मंत्री कविता पाटीदार ने किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यसमिति सदस्य रीता उपमन्यु, किसान मोर्चा जिला महामंत्री महेश पाटीदार, मंडल अध्यक्ष दिनेश पटेल, महामंत्री सुभाष पाटीदार, महामंत्री रमेश अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जरिया, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष संतोष पाटीदार तथा महू विधानसभा के अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चे के मंडल अध्यक्ष तथा स्थानीय समिति के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
यात्रा में किसानों के द्वारा जगह-जगह पर रथ यात्रा का जिसमें भगवान बलरामजी के चित्र, प्रतीक चिन्ह हल, जन्मभूमि की मिट्टी का ढोल-ढमाकों के साथ पूजा अर्चना करके, आरती उतार कर स्वागत किया और किसान सम्मान यात्रा को लेकर किसानों में बहुत ही सकारात्मक व उत्साहपूर्ण वातावरण बना हुआ हैं, किसान लोग किसान यात्रा का अपने क्षेत्र में आने का बड़ी उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं।
उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जरिया ने दी। (खबरनेशन / Khabarnation)