उद्योग मंत्री शुक्ल ने ग्रामीणों को दिये नि:शुल्क रसोई गैस कनेक्शन

भोपाल। उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा जिले के ग्राम रौसर में उज्जवला योजना के हितग्राहियों को नि:शुल्क रसोई गैस कनेक्शन वितरित किये। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में से विकास कार्य तीव्र गति हो रहे हैं। सिंचाई के लिये नहरों का जाल बिछाया गया हैं और 24 घंटे बिजली दी जा रही हैं। सड़कों के साथ-साथ रेलवे लाइन और हवाई अड्डों का निर्माण भी प्रगति पर हैं।

शुक्ल ने कहा कि किसानों को समृद्ध बनाने की दिशा में कई कार्य शुरू किए गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों को पक्के आवास और सौभाग्य योजना से हर गरीब परिवार को बिजली का कनेक्शन मुफ्त में प्रदाय किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि रीवा जिले को उड़ान योजना में शामिल किया गया हैं। अब यहाँ आम आदमी को भी हवाई यात्रा की सुविधा मिल सकेगी। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment