जीडीपी ग्रोथ में भारत दुनिया का अग्रणी देश बना: अग्रवाल

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि जिन आर्थिक सुधारों को लेकर विपक्ष आसमान सिर पर उठाकर नरेन्द्र मोदी सरकार को निशाने पर लिए था वही आर्थिक सुधार आज विश्व की नामी रेटिंग एजेंसियों द्वारा न केवल सराहे जा रहे हैं, अपितु जीडीपी ग्रोथ में भारत दुनिया का अग्रणी देश बन गया हैं।

उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल माॅनेटरी फंड का मानना हैं कि वस्तु और सेवा कर ने आर्थिक प्रणाली को पारदर्शी बना दिया हैं। इसका फायदा दिखने लगा हैं। जीडीपी के ताजा आकड़े आश्वस्त करते हैं। 2017 वर्ष के अंत तक भारत का जीडीपी 7.2 अंकित हुआ हैं। यह वृद्धि पिछली पांच तिमाहियों में सबसे अधिक हैं। इसने चीन को भी पीछे छोड़ दिया हैं।

अग्रवाल ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र का उभरता ग्राफ विपक्ष को आईना दिखा रहा हैं। तीसरी तिमाही की ग्रोथ 6.8 प्रतिशत रही हैं। कार्पोरेट की वृद्धि 11.3 खनन क्षेत्र में कुछ नकारात्मकता परिलक्षित हुई हैं। इसका कारण वर्ष का बदलाव हैं। वित्त वर्ष 2018 में सेवा क्षेत्र में वृद्धि दर 8.3 प्रतिशत रही जो विगत अवधि में 7.5 थी। व्यापार, होटल, परिवहन, संचार और सेवा क्षेत्र में वृद्धि दर 8.3 प्रतिशत अंकित हुई। उन्होंने कहा कि खुदरा महंगाई में लगातार तीसरे माह में गिरावट आयी हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment