प्रदेश में दो कृषि शिक्षा केन्द्रों की स्थापना से भारत इजराइल के कृषि संबंध मजबूत होंगे

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री बंशीलाल गुर्जर ने इजराइल के सहयोग से मध्यप्रदेश में प्रस्तावित दो कृषि शिक्षा और प्रशिक्षण केन्द्रों की महत्वाकांक्षी योजना का स्वागत करते हुए कहा कि निश्चित रूप से भारत और इजराइल कृषि और जल के क्षेत्र में अपनी साझीदारी और सहयोग को मजबूत करने की दिशा में कारगर साबित होगी साथ ही भारत इजराइल के कृषि संबंध और मजबूत होंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इन परियोजनाओं के लिए चयनित सीहोर और शाजापुर के प्रशासन को समयावधि में अधोसंरचना विकास के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने का भरोसा दिलाया हैं। सीहोर जिले में फूलों की उन्नत खेती एवं शाजापुर में संतरों की खेती से किसानों को आर्थिक लाभ सुनिश्चित करने के लिए परियोजना आरंभ की जायेगी जो कृषि शिक्षा और प्रशिक्षण केन्द्र का काम करेगी। जिसके माध्यम से इजराइल की विशेषज्ञता और तकनीक से किसान अवगत होंगे।

गुर्जर ने बताया कि इजराइल द्वारा देश में पहले ही 20 केन्द्र काम कर रहे हैं जबकि 28 केन्द्र स्थापित किए जा रहें हैं। परियोजनाएं हाथ में ली हैं जिसका लाभ विभिन्न प्रांतों में मिल रहा हैं। इन दो परियोजनाओं पर अमल शुरू होने से परियोजनाओं की संख्या बढ़कर 26 हो जायेगी। यह प्रदेश में मार्गदर्शी परियोजनाएं होगी। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment