इंजीनियर अमन बने सफल युवा उद्यमी

भोपाल। दमोह शहर के युवा इंजीनियर अमन विश्वकर्मा ने स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर बेरोजगार युवाओं के लिये मिसाल पेश की हैं। 

एमबीए फाइनल के छात्र अमन ने विद्या फेब्रीकेशन के नाम से औद्योगिक इकाई शुरू करने के लिये प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना में आवेदन प्रस्तुत किया। इन्हें भारतीय स्टेट बैंक से 25 लाख रुपये का लोन मंजूर हो गया। इन्होंने इस इकाई से अलमारी, पेटी, कूलर आदि बनवाकर बाजार में बेचना शुरू किया।

अमन की औद्योगिक इकाई आज पूरे दमोह शहर में प्रसिद्ध हैं। इस व्यवसाय से इनकी आर्थिक स्थिति में अप्रत्याशित सुधार हुआ हैं। इन्होंने अपनी यूनिट में 15 बेरोजगारों को रोजगार भी दिया हैं।

इंजीनियर अमन विश्वकर्मा के अनुसार फिलहाल महीने में 10 अलमारी, 20 पेटी और सीजन में 200 से 250 कूलर बनाते हैं। इनकी तमन्ना हैं कि इस महत्वाकांक्षी योजना से अन्य बेरोजगार युवाओं को लाभ उठाने के लिये मदद करेंगे। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment