मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई परियोजना परीक्षण समिति की बैठक
भोपाल। मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मंत्रालय में स्कूल शिक्षा विभाग की परियोजना परीक्षण समिति की बैठक हुई । बैठक में शासकीय शाला भवनों के निर्माण एवं विस्तार के लिए 900 करोड़ रूपये की योजना का अनुमोदन किया गया।
बैठक में अपर मुख्य सचिव वन,योजना तथा आर्थिक सांख्यिकी दीपक खाण्डेकर,प्रमुख सचिव वित्त पंकज अग्रवाल,प्रमुख सचिव अनुसूचित जाति कल्याण आशीष उपाध्याय,प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य विभाग एस.एन.मिश्रा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा दीप्ति गौड़ मुखर्जी उपस्थित थी। (खबरनेशन / Khabarnation)
Previous
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!