चलों पंचायत अभियान की समीक्षा बैठक व विकास यात्रा की तैयारी पर जिला की बैठक संपन्न

इंदौर। आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय इंदौर पर संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, कविता पाटीदार, डाॅ. रीता उपमन्यु, रवि रावलिया, उमानारायण पटेल, गोपालसिंह चौधरी, रमेश शर्मा, मुकेशसिंह राजावत, कमल वाघेला, प्रेमनारायण पटेल, आकाश विजयवर्गीय, गुमानसिंह पंवार, चिन्टू वर्मा, सुखलाल मंसारे ने कार्यक्रम की शुरूआत पौधे में जल अर्पण कर की।

संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा ने चलो पंचायत अभियान की पूरे जिले में सफलतापूर्वक संपन्न होने पर सभी पदाधिकारियों ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस बार हमें प्रदेश अध्यक्ष राकेशसिंह के आव्हान के अनुसार अबकी बार 200 पार तथा चौथी बार भाजपा सरकार संकल्प को मूर्त रूप प्रदान करने के लिये आज से ही जुट जाना हैं। 

पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रावलिया ने चलों पंचायत प्रवास कार्यक्रम की सूक्ष्म समीक्षा करते हुए सभी 14 मंडल अध्यक्षों से क्रमशः मंडल में चलो पंचायत अभियान में करणीय कार्यो की विस्तृत जानकारी ली और सभी मंडल अध्यक्षों को अभियान की सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि अब 15 मई से 15 जून तक विकास यात्रा कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर अभियान को सफल बनाना हैं और आने वाले समय में संगठन की ओर से जो भी करणीय कार्य आये हैं, उन्हें पूर्णता प्रदान करना हैं। 

जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं विकास यात्रा के जिला प्रभारी गोपालसिंह चौधरी ने विकास यात्रा 15 मई से 15 जून तक चलने वाले अभियान में संगठन की भूमिका पर अवगत कराते हुए कहा कि जो भी विकास कार्य तथा भूमिपूजन इस दौरान होने, उसमें हमारे संगठन की भूमिका निश्चित रूप से होनी चाहिए, जिससे की आने वाले समय में महत्वपूर्ण विधानसभा चुनाव 2018 तथा लोकसभा चुनाव 2019 में इसका लाभ हमें मिल सकें। इस अवसर पर कमल वाघेला, मुकेशसिंह राजावत, सुकविता पाटीदार ने भी समीक्षा बैठक को संबोधित किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से बहादूरसिंह डाबी, रामस्वरूप गेहलोद, जीवनसिंह गेहलोद, राजाराम गोयल, श्रवणसिंह चावड़ा, पुुंजालाल निनामा, गुलाब राजोरा, मुकेश सूरा, मुकेश चौहान, भारती पाटीदार, संगीता कोलते, सीमा वर्मा, सुनयना बियाणी, किरण सूर्यवंशी, विष्णुप्रसाद शुक्ला, मुकेश जरिया व जिले के समस्त पदाधिकारी, मोर्चाे के जिला अध्यक्ष, मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुखलाल मंसारे ने किया व आभार चिन्टू वर्मा ने माना। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment