अमर शहीद सैनानी मंगल पाडे के बलिदान दिवस और वंदे मातरम के रचियेता वंकिम चंद चट्टोपाध्याय की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने किया उनका पुण्य स्मरण

Khabar Nation
भोपाल

1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद मंगल पांडे जी के बलिदान दिवस एवं राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम के रचियता वंकिम चंद जी चटोपाध्याय जी की 130 वीं पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने दोनों विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया।
मध्य प्रदेश कांग्रेस के कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने दोनों विभूतियों का पुण्य स्मरण करते हुये उनके देश की आजादी में उनके योगदान पर संक्षिप्त प्रकाश डाला।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी सर्वश्री राजीव सिंह, प्रकाश जैन, जे.पी. धनोपिया, दीपचंद यादव, सै. मुजफफर अली, सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment