बजट में किसानों, गाँव और गरीबों की चिंता

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीरसिंह रावत ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदेश के 2 लाख करोड़ रुपये के बजट में से किसानों के लिये 37,498 करोड़ रुपये के प्रावधान से स्पष्ट हैं कि भारतीय जनता पार्टी किसानों, गाँव और गरीबों की चिंता करती हैं। किसानों को बिजली और सिंचाई उपलब्ध करवाने के लिये प्रदेश के 2 लाख करोड़ रुपये के बजट में उर्जा क्षेत्र के लिये 18,072 करोड़ रुपये और सिंचाई क्षेत्र के लिये 10,928 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया हैं। जो कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के किसानों की आय को दोगुना करने के संकल्प की प्रतिबद्धता को व्यक्त करता हैं। रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना के तहत 15 लाख किसानों को 1,500 करोड़ रुपये की राशि वितरित कर दी गई हैं और आगे बजट में इसके लिये 3,000 करोड़ रुपये के प्रावधान से किसानों को बाजार मूल्य के उतार-चढ़ाव से सुरक्षा कवच मिलेगा। उन्होंने बताया कि कृषक समृद्धि योजना के तहत 3,650 करोड़ रुपये की राशि का लाभ गेहूँ और धान उत्पादक किसानों को मिलना सुनिश्चित किया गया हैं।
 

उन्होंने कहा कि फसल बीमा के लिये 2,000 करोड़, उद्यानिकी के लिये 1,158 करोड़ रुपये, पशुपालन के लिये 1,038 करोड़, मस्त्यपालन के लिये 51.89 करोड़ रुपये का आवंटन करके विभिन्न क्षेत्र से जुड़े किसानों को आर्थिक दृष्टि से सबल बनाने की सोच बजट में साफ दिखती हैं। अल्पकालिक कर्ज चुकाने हेतु डिफाल्टर किसानों के लिए समझौता योजना के तहत 350 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया हैं। कुल मिलाकर बजट में किसान कल्याण का खासा ध्यान रखा गया हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment