मुख्यमंत्री चौहान से नीति आयोग के सदस्य रमेशचंद्र की मुलाकात
रमेशचन्द्र ने भावांतर भुगतान योजना की सराहना की
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से नीति आयोग के सदस्य रमेशचंद्र ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश शासन की भावांतर भुगतान योजना की सराहना की।
मुख्यमंत्री चौहान ने नीति आयोग के सदस्य से प्रदेश में चल रही अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में भी चर्चा की। साथ ही, किसान हितैषी भावांतर भुगतान योजना की जानकारी दी। इस मौके पर रमेशचंद्र ने योजना की सराहना करते हुये कहा कि संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर वे इसका समग्र अध्ययन करेंगे।
इस अवसर पर कृषि उत्पादन आयुक्त पी.सी. मीना, प्रमुख सचिव कृषि डॉ. राजेश राजौरा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अशोक वर्णवाल एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
(खबरनेशन / Khabarnation)
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!