बीपीएल परिवारों के लिए बिजली बिल का सरलीकरण अनूठी पहल

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीण अंचल में किसानों, खेतिहरों की बिजली बिलों के इन्फ्लेट किए जाने की शिकायतों के तत्काल समाधान के लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने विसंगति को दूर करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने विद्युत वितरण कंपनी से बिलों की विसंगति समाप्त करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुझाने को कहा हैं। विद्युत विभाग के प्रमुख सचिव और विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक ने ऐसे विद्युत उपभोक्ताओं की अपेक्षा के अनुसार कुछ सुझाव दिए हैं जिन्हें एकीकृत किया जा रहा हैं। यह व्यवस्था ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए होगी। विद्युत विभाग से प्राप्त प्रस्तावों पर मंत्रिपरिषद की बैठक में विचार किया जायेगा। इसमें एक मुश्त राशि तय की जायेगी जो 200 रूपए के आसपास होने की संभावना हैं।
 

उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल के गरीब विद्युत उपभोक्ताओं को बीपीएल, अंत्योदय जैसे समूहों में विभक्त कर स्लेब तय किया जाने की संभावना व्यक्त की गयी हैं। यह व्यवस्था बीपीएल, अंत्योदय, कम आय परिवारों के लिए सुझायी गयी। बिजली बिलों के सरलीकरण की इस अनूठी पहल से राहत मिलेगी। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment