मुख्यमंत्री चौहान ने चेटी चंड पर दी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएँ

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चेटी चंड पर श्रद्धालुओं को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। चौहान ने कहा कि भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव याद दिलाता हैं कि सद्कर्मों से विपदाओं का सामना किया जा सकता हैं। साथ ही यह भी शिक्षा देता हैं कि कठिन परिश्रम के अलावा सफलता का कोई रास्ता नहीं हैं।
मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि यह पर्व पूरे प्रदेश में पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास से मनाया जायेगा और सामाजिक एकता की भावना और मजबूत होगी। (खबरनेशन / Khabarnation)

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment