मुख्यमंत्री चौहान ने दी बाबा साहब के जन्मोत्सव की शुभकामनाएँ

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर में जन्मोत्सव पर नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। चौहान ने कहा कि  संविधान शिल्पी बाबा साहब के आदर्शों पर चलते हुए राज्य सरकार समरसता पर आधारित समाज निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहब का मूलमंत्र था शिक्षित बनो, संगठित रहो और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करो। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के निवासियों को इस बात पर गर्व हैं कि बाबा साहब की जन्मस्थली महू मध्यप्रदेश में हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment