असंगठित मजदूरों के पंजीयन के लिए मोर्चा लगाएगा कैंप 

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज कैरो ने सभी संगठनात्मक 56 जिलों के प्रभारियों से प्रदेश के सभी 850 मंडलों की मलिन बस्तियों में 6 अप्रैल पार्टी के स्थापना दिवस से असंगठित मजूदरों के पंजीयन के लिए शिविर लगाने का आग्रह किया हैं। स्थापना दिवस पर सभी मंडलों में पंचनिष्ठा की शपथ के साथ कार्यक्रमों की शुरूआत की जायेगी। शिविर 13 अप्रैल तक लगातार लगाये जायेंगे। 13 अप्रैल को संध्या हर बस्ती में चौपाल लगाकर संविधान के जनक डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र और प्रतिमा पर दीप जलाया जायेगा। संध्या समय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मन की बात का प्रसारण होगा जिसे सुनने के लिए व्यवस्था की जायेगी। इसी शाम अनुसूचित जाति को केंद्र और राज्य सरकार से मिलने वाले लाभ की योजनाओं का वाचन किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल डॉ. अंबेडकर के जन्मदिन पर उनके जन्म स्थान महू में कुंभ आयोजित होगा जिसमें 1 लाख से अधिक कार्यक्रर्ता भाग लेंगे। कुंभ के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अतिथियों का स्वागत करेंगे और संबोधन देंगे। सूरज कैरो ने बताया कि 15 और 16 अप्रैल को प्रदेश के सभी 850 मंडलों में हितग्राही सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment