सामाजिक सरोकारों से जुड़कर देश और समाज का निर्माण करें

ओरिएंटल ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट्स में पुरस्कार वितरण समारोह में राज्यपाल

भोपाल। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ओरिएंटल ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट्स में पुरस्कार वितरण समारोह में कहा कि सामाजिक सरोकारों से जुड़ना हम सब की जिम्मेदारी हैं। हम सभी को मिलकर कथनी और करनी में सामाजिक सरोकार की भावना जागृत करनी होगी तभी हम अपने लिए एक उन्नत समाज और देश का निर्माण कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा देश आज प्रौद्योगिकी, विज्ञान, शोध और अंतरिक्ष के क्षेत्र में विकासशील देशों में अग्रणी स्थान प्राप्त कर रहा हैं।

राज्यपाल पटेल ने कहा कि अपने बच्चों को अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाना हर माँ-बाप का सपना होता हैं। प्रतिस्पर्धा के इस युग में केवल शिक्षा प्राप्त करना ही सफलता की गारंटी नहीं हैं। इसके लिए छात्रों के कौशल विकास की ओर भी ध्यान देना जरूरी हैं। इसी उद्देश्य से सरकार ने स्टार्टअप योजना शुरू की हैं। योजना में छात्र-छात्राएँ स्वयं का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि अपने भविष्य की सोचने के साथ-साथ देश के गाँववासियों, दूरदराज में रहने वालों और महिलाओं की स्थिति के बारे में भी सोचें। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री का कहना हैं कि गाँव की छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दिया जाये तो वहाँ बहुत बड़ा परिवर्तन आ सकता हैं। उनका कहना हैं कि भारत को बदलने के लिये ग्रामीणों की स्थिति में बदलाव लाना आवश्यक हैं। आज हमारे विद्यार्थियों को गाँव के लिये कुछ करने का संकल्प लेने का अवसर हैं।

ठकराल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति के.एल. ठकराल ने संस्थान की गतिविधियों की जानकारी दी। आभार दीपिका ने व्यक्त किया। विश्वविद्यालय के चेयरमेन प्रवीण ठकराल, संस्थान के पदाधिकारी, शिक्षक तथा छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment