संगठन निर्वाचन विषय पर भाजपा जिला इंदौर की कार्यशाला संपन्न

 

खबर नेशन / Khabar Nation
इंदौर - भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी, संगठन चुनाव के जिला निर्वाचन अधिकारी, विधायक मनोहर ऊंटवाल, सह प्रभारी गोपालसिंह चौधरी ने बताया कि स्थानीय माहेश्वरी विद्यालय महू में संगठन निर्वाचन जिला कार्यशाला की शुरूआत पं. दीनदयाल उपाध्याय डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और भारत के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर अशोक सोमानी, मनोहर ऊंटवाल, विधायक उषा ठाकुर, जीतू जिराती, राजेश सोनकर, गुमानसिंह पंवार, चिन्टू वर्मा ने की।
जिला निर्वाचन अधिकारी विधायक मनोहर ऊंटवाल ने निर्वाचन की जानकारी देते हुए बताया कि आप सभी कार्यकर्ताओं को संगठन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई। हमारे संगठन में आज भी हमारे नेता संगठन से ऊपर अपने आपको नहीं मानते है, इसलिये हमारा प्रदेश संगठन पूरे देश में आदर्श संगठन के नाम से जाना जाता है। हमारे संगठन के कार्यकर्ता देवदुर्लभ कार्यकर्ता है। संगठन पर्व के तीसरे चरण के अनुसार अब हमें संगठन निर्वाचन कार्यक्रम के अंतर्गत मतदान केन्द्र से लेकर मंडल, जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय पदाधिकारियों का चयन करना है। जिसमें हमें हमारे संगठन की रीति-नीति के अनुसार प्राथमिक सदस्य, सक्रिय सदस्य के आधार पर निर्वाचन करना है। इसके अंतर्गत हमें 22 से 28 सितम्बर तक मतदान केन्द्र अध्यक्ष समिति का गठन करना है, जिसमेंं हमें सभी वर्गो जैसे युवा वर्ग, महिला वर्ग का भी समावेश करना है।
इसी क्रम में मंडल के चुनाव के पूर्व 50 प्रतिशत बूथ समिति बनने के बाद तथा 75 प्रतिशत बूथ अध्यक्ष का निर्वाचन पूर्ण होने के बाद मंडल अध्यक्ष 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी और जिला अध्यक्ष से परामर्श के पश्चात मंडल अध्यक्ष निर्वाचन की तिथि जारी करेंगे। इसके पश्चात मंडल समिति का गठन किया जायेगा।
जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी ने कहा कि संगठन पर्व के प्रथम चरण सदस्यता अभियान की सफलता के लिये आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई, क्योंकि हमें संगठन की और से 75 हजार नये सदस्य जिले में बनाने के लिये लक्ष्य दिया था, हमने उसे पार करते हुए एक लाख से अधिक नये सदस्य बनाये है। संगठन पर्व के द्वितीय अभियान सक्रिय सदस्य भी संगठन की दिशा निर्देशानुसार संपन्न हो चुका है और अब संगठन पर्व के अंतर्गत तृतीय अभियान संगठन निर्वाचन भी शुरू होने वाला है। उसी विषय पर आज हम सब एकत्रित हुए है और यह अभियान भी संगठन की रीति-नीति अनुरूप ही सभी दायित्ववान कार्यकर्ता अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए उक्त लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लेंगे।
प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जीतू जिराती ने अपने संबोधित में कहा कि आने वाले समय में 1 सितम्बर से 30 सितम्बर तक संगठन की ओर से विभिन्न अभियान चलाये जायेंगे, जो इस प्रकार है :-
संपर्क अभियान के तहत देशभर में दो हजार प्रबुद्धजनों से संपर्क किया जाना है। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र के कम से कम 4 प्रबुद्धजन के साथ संपर्क करना है। उन्हें विषय से संबंधित साहित्य आदि भेट करते हुए आवश्यक चर्चा करनी है।
जनजागरण अभियान यह अभियान दो प्रकार से पूरे देश में संपन्न होने जा रहा है पहला 35 ए से मुक्ति के उपलक्ष्य में देशभर में प्रबुद्धजनों की 35 बड़ी सभाएं होगी जिसमें से मध्यप्रदेश की एक सभा भोपाल में निर्धारित की गई है। इसी प्रकार धारा 370 हटने के निमित्त देशभर में प्रबुद्धजनों की 500 से अधिक संख्या की लगभग 370 सभाएं होगी।
घंटानाद आंदोलन 11 सितम्बर को पिछले 9 माह के कांग्रेस के कुशासन ने मध्यप्रदेश को बदहाली के कागार पर पहुंचा दिया है। भारतीय जनता पार्टी के जिम्मेदारी विपक्ष होने के नाते अल्पमत की सरकार होने के बावजूद कांग्रेस को सकारात्मक दिशा में काम करने का भरपूर अवसर दिया है, लेकिन प्रदेश की वर्तमान सरकार का कोई सरोकर इस प्रदेश के विकास और प्रगति के साथ नहीं हैं। इसके ठीक विपरीत 9 माह में प्रदेश का हर वर्ग भीषण समस्यांओं से ग्रस्त है। किसान का कर्ज माफ नहीं हुआ, किसान सम्मान निधि का पैसा मध्यप्रदेश के किसानों को नहीं मिलने का षडयंत्र, उल्टे उन्हें डिफाल्टर घोषित करवा दिया है, किसान खाद बीज के लिये भी तरस गया है, बिजली की समस्यां, सड़कों की बेहाली, अवैध खनन, प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता के नाम पर छलावा, तबादला उद्योग का सृजन, गरीबों को अन्त्योष्ठी के लिये 5 हजार रूपये दिये जाते थे वह बंद हो चुके है तथा गरीब बेटियों के विवाह से मिलने वाली राशि भी प्रदेश की भ्रष्ट सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ बंद कर दी है। बुजुर्गो की तीर्थ यात्रा की अता-पता नहीं है और इससे अधिक अमानवीय सरकार कौन हो सकती हैं जिसमें कानून व्यवस्था के नाम पर चित्रकूट से लेकर भोपाल तक अपहरण हत्या और बलात्कार को दौर जारी है एवं पूरा प्रदेश भीषण आराजकता से गुजर रहा है।
स्वभाविक है हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपने प्रदेश की इस बदहाली को मूकदर्शक की तरह नहीं देख सकते है इसलिये पार्टी ने तय किया है कि आगामी 11 सितम्बर को हम सरकार की ईट से ईट बजा देंगे। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन अपने हाथों में घंटा घड़िया मंजीरे थाली, बजाते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। पार्टी कांग्रेस के जंगलराज के खिलाफ आर-पार की जंग का शंखनाद कर रही है।
सेवा सप्ताह भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी के जन्मदिन को हम मनाते आ रहे है। यह सेवा सप्ताह 14 सितम्बर से 20 सितम्बर तक मनाया जायेगा। इसके अंतर्गत सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है। मंडल और जिला स्तर पर रक्तदान, नेत्र चिकितसा केम्प, अस्पताल में फल वितरण, अन्नदान, उच्च संस्थानों में 10 से 100 निशक्त लोगों को भर्ती कराकर उनके उत्थान के लिये प्रयास करना है। इसके अतिरिक्त मोदीजी के जीवन पर आधारित पुस्तक, पत्रक और लिट्रेचर प्रमुख लोगांं के बीच में लेकर जाना है।
सुश्री उषा ठाकुर ने कहा कि देश में बहुत सारे राजनैतिक दल है, लेकिन हमारे संगठन में ही आंतरिक लोकतांत्रिक प्रणाली का चयन किया जाता है जिसके अंतर्गत मतदान केन्द्र से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के संगठन पदाधिकारी का चयन किया जाता है। हमारे संगठन का तृतीय चरण संगठन निर्वाचन शुरू हो चुका है और हम सबको हमारे संगठन की रीति-नीति अनुसार लोकतांत्रिक प्रणाली का पालन करते हुए अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करना है। जिसमें मतदान केन्द्र से मंडल, मंडल से जिला, जिला से प्रदेश और प्रदेश से राष्ट्रीय स्तर तक के पदाधिकारियों का चयन होगा। हमें अपने संगठन की रीति-नीति और संगठन के विशुद्ध कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं के द्वारा ही यह अभियान पूर्ण किया जायेगा और यह हमारे संगठन की रीढ़ है।
कार्यशाला में मुख्य रूप से राधेश्याम यादव, प्रेमनारायण पटेल, देवराजसिंह परिहार, कंचनसिंह चौहान, महेन्द्रसिंह ठाकुर, रामकिशोर शुक्ला, विष्णुप्रसाद शुक्ला, रीता उपमन्यु, कैलाश चौधरी, शैलेष गिरजे, बहादूरसिंह डाबी, पप्पू शर्मा, भारती पाटीदार, लक्ष्मीबाई, संगीता कोल्ते, रामस्वरूप गेहलोद, श्रवण चावड़ा, मंजूर मंसूरी, पूंजालाल निनामा, मंडल अध्यक्ष जिले के समस्त पदाधिकारी, निर्वाचन अधिकारी एवं सह निर्वाचन अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कार्यशाला का संचालन महामंत्री गुमानसिंह पंवार ने किया एवं आभार चिन्टू वमा ने माना।
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment