7-8 अप्रैल को देवास के खिवनी अभयारण्य में पक्षी गणना

इच्छुक लोगों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

भोपाल। देवास के खिवनी अभयारण्य में 7-8 अप्रैल को बर्ड सर्वे-2018 आयोजित किया जायेगा। वाइल्ड लाइफ एण्ड नेचर कंज़रवेन्सी, बर्ड काउन्ट इंडिया और खिवनी अभयारण्य द्वारा संयुक्त रूप से होने वाली पक्षी गणना के लिये स्वयंसेवकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।

वन मंडलाधिकारी देवास ने बताया कि अब तक 30 प्रतिभागियों के आवेदन प्राप्त हो गये हैं। प्रतिभागियों को ग्रुप के रूप में केम्प आवंटित किये जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रतिदिन सुबह क्षेत्र का भ्रमण कर पक्षी गणना की जाएगी। प्रतिभागी अपने रिपोर्ट 8 अप्रैल को दोपहर बाद प्रस्तुत करेंगे। अभयारण्य में स्थित वन, वन्य प्राणी और पक्षियों की जानकारी प्रबंध योजना और अभयारण्य में टूरिज्म हाट-स्पॉट तैयार करने में बर्ड सर्वे-2018 की अह्म भूमिका होगी। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment